Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार नगर पंचायत चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए दस, तीन SC व दो ST के लिए आरक्षित

लातेहार : लातेहार नगर पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 15 है। इन वार्डों में तीन अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किये गये हैं, जबकि शेष दस वार्डों में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी जोर आजमा सकेंगे। इसमें से 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित है।

राजपत्र का प्रकाशन

झारखण्ड नगर निर्वाचन एवं निर्वाचन याचिका नियमावली 2012 अध्याय 3 खण्ड (9) (1) प्रपत्र-3 के अन्तर्गत अतिरिक्त एवं अनारक्षित पदों की आरक्षण एवं आवंटन सूची जिलाधिकारी द्वारा जिला राजपत्र में प्रकाशित कर दी गयी है।

तीन एससी, दो एसटी अन्य व दस सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

जारी गजट में वार्ड नंबर एक अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर दो अनारक्षित महिला, तीन एससी अन्य, वार्ड नंबर चार अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर पांच अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर छह अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर सात एससी अन्य, वार्ड संख्या आठ अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या नौ अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या दस एससी महिला, वार्ड संख्या 11 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 12 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 13 एसटी महिला, वार्ड संख्या 14 एसटी अन्य और वार्ड संख्या 15 अनारक्षित अन्य किया गया है।

17232 शहरी मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार इस नगर निकाय चुनाव में 8498 महिलाओं सहित 17232 शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वार्ड एक 1353, वार्ड दो 1427, वार्ड तीन 1143, वार्ड चार 1169, वार्ड पांच 1382, वार्ड छह 1181, वार्ड सात 1644, वार्ड आठ 1265, वार्ड नौ 1114, वार्ड 10 950, वार्ड 11 678, वार्ड 920 वार्ड 12 में मतदाता वार्ड 13 में 985, वार्ड 14 में 1072 और वार्ड 15 में 949 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 2018 के आम चुनाव में 7389 महिला समेत शहरी मतदाताओं की संख्या 15384 थी। 2022 के आम चुनाव में यह बढ़कर 17232 हो गयी है।

16 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे

इस साल होने वाले नगर निकाय आम चुनाव में 16 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि 2018 के चुनाव में 15 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग ने बताया कि इस बार वार्ड सात के मतदाताओं के लिए मध्य विद्यालय आश्रम में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए जिले को 110 ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्राप्त हुए हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें