Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुई पहचान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-चतरा मार्ग पर बरनी ग्राम के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी। जिसकी पहचान बरियातू थाना पुलिस ने कर ली है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में बरियातू थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक नारायण सिंह ने बताया कि बाइक सवार मृतक युवक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम निवासी नरु उरांव के पुत्र संतोष उरांव के रूप में हुई है। वह शुक्रवार की रात बालूमाथ की ओर से अपना घर बाइक द्वारा लौट रहा था, इसी बीच बरनी ग्राम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी थी।

हालांकि बारियातू थाना पुलिस के द्वारा घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद घायल युवक को मृत घोषित कर दिया था। लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके परिजनों ने आज बरियातू थाना पहुंचकर मृतक युवक की पहचान संतोष उरांव के रूप में की। इधर बारियातू थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।