Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 1,67,500 रुपये वसूला जुर्माना

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने के निर्देश पर आज शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 167500 लगाया गया हैँ। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित मकईयाटाड पुलिस पिकेट के पास एवं बालूमाथ थाना चौक के समीप चलाया गया।

इस दौरान 52 छोटी बड़ी वाहन बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के पाये गये। जिन पर जुर्माना लगाते हुए मौके पर ऑफ़लाइन चालान के माध्यम से 25 वाहनों पर 25 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गयी। जबकि 27 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया। जिनसे 142500 वसूला गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान लातेहार जिले के सभी क्षेत्रों में चलायी जा रही है। जिसे लेकर उन्होंने वाहन मालिक और चालकों से अपील किया है कि संबंधित वाहन चालक या मालिक अपने वाहनों के साथ सभी कागजात हेलमेट साथ लेकर चले। अन्यथा जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा।

इस अभियान के दौरान जिला परिवहन कार्यालय के डीआरएसएम तनवीर हुसैन, आरईऐ ऋषि राज, रजनीकांत के साथ बालूमाथ थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।