Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: छिपादोहर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, भतीजे ने मारी थी चाची को गोली

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार : छिपादोहर पुलिस ने सोमवार को बैगाटोली में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के आरोपी पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। बरवाडीह एसडीपीओ दिलु लोहरा ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

घायल महिला का रिम्स में चल रहा इलाज

एसडीपीओ ने बताया कि विगत 23 नवंबर को छिपादोहर थाना क्षेत्र के बैगाटोली में फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की घटना में घर के बाहर टहल रही अशोक ठाकुर की पत्नी बसंती देवी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसे बरवाडीह सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया था। वहां से भी चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था। वर्तमान में उसका रांची रिम्स में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: छिपादोहर में अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल, रेफर

एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा जांच के क्रम में पवन ठाकुर का नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पवन ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार व ज़िंदा गोली भी बरामद किया है।

2020 में हुई थी आरोपी के मामा की हत्या

एसडीपीओ ने बताया कि पवन रिश्ते में घायल महिला का भतीजा लगता है। आरोपी ने बताया कि 2020 में उसके मामा की हत्या हुई थी। उसे शक था कि इस हत्या में अशोक ठाकुर के परिवार का हाथ है। इसी शक में उसने अशोक की पत्नी बसंती देवी पर गोली चलायी थी।

छापामारी दल

छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि काशी माली समेत कई सशस्त्र बल शामिल थे।