Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, दो रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार को जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।

बाइक दुर्घटना में मां बेटा समेत तीन घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में मां बेटा समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र से सटे बारियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम अंतर्गत दकबंधी टोला निवासी छठु गंझू की पत्नी लक्ष्मनिया देवी पुत्र दिलीप गंझू व जमुना गंझू का पुत्र बबलू गंझू शामिल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

तीनों घायलों को बारियातू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने घायल दिलीप गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जबकि लक्ष्मनिया देवी व बबलू गंझू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य में किया गया।

इचाक ग्राम के पास ऑटो पर सवार महिला बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ पाकी मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम के पास ऑटो पर सवार एक महिला अनियंत्रित बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हम्बू ग्राम अंतर्गत हाटा टोंगरी टोला निवासी विशेश्वर राम की पत्नी बुधनी देवी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घायल महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने घायल बुधनी देवी के स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना में घायल बुधनी देवी के हाथ और पेट में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।