Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

जैश रंजन पाठक को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के दोबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस जनों ने दी बधाई

पलामू : जिला कांग्रेस कमेटी के दोबारा अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक को बनाये जाने पर जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष एवं उत्साह देखा गया। दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर सुबह से ही कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल माला हुए पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर कांग्रेस जनों ने कहा कि बिट्टू पाठक में पार्टी के प्रति काम करने की इच्छा शक्ति है। यही कारण है कि एनएसयूआई यूथ कांग्रेस एवं जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में आक्रामक राजनीति करते हुए पलामू जिला में कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया है। आज बूथ स्तर एवं पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक जिले में कांग्रेस सशक्त और मजबूत बनी है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा के चुनाव में पलामू में कांग्रेस परचम लहराए जाएगा।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि जन जन के नेता हम सभी के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी, आदरणीय सोनिया गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, झारखंड के प्रभारी आदरणीय अविनाश पांडे जी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, विधायक दल के नेता आदरणीय आलमगीर आलम साहब का आभार प्रकट करता हूं और साथ ही साथ झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गण तथा प्रदेश के सम्मानित नेतागण एवम जिला के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का और सभी सहयोगियों का मुझ पर फिर से विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार प्रकट करता हूं।

काँग्रेस के हमारे वरिष्ठ नेतागण का मुझे निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मैं इनकी क्षत्रछाय में काँग्रेस को और नयी ऊंचाइयों पर पहुँचाने में सफल हो पाऊंगा इसका मुझे विश्वास है।

मोके पर पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, दिनानाथ तिवारी, विनोद तिवारी, शमीम अहमद, राइन ईश्वरी प्रसाद सिंह, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष विमला कुमारी, कामेश्वर तिवारी, अरविन्द पासवान, तालकेश्वर पासवान, रुध शुक्ला, भिकारी राम, सत्यानंद दुबे, इंदु भगत, राजेंद्र अग्रवाल, नफीस खान, राजेश चौरसिया, नसीम खान, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कमलापुरी, दयाशंकर तिवारी, शंकर पांडे, देवांग शुक्ला, खुर्शीद आलम, हर्ष साहनी, शशांक सुमन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, कासिम अंसारी, सौरव तिवारी, सौरव पाण्डे, अभय पांडे, नीलेश पासवान, नंद किशोर मिश्रा, अजय साहू, नंद किशोर सिंह, रामानंद पाठक, सुनील दुबे, सागर दास, उदय यादव समेत काफी लोग उपस्थित थे।