Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल

दो बाइक पर सवार थी तीन-तीन युवक, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

लोहरदगा : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी से केरो नागजुआ मार्ग पर बड़ागाई मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को रांची रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि दो बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे। बड़ागांई मोड़ के पास दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इसमें करगे गांव निवासी राजू अंसारी व एक अन्य युवक की मौत हो गयी। घायल चारों युवकों की पहचान नहीं हो पायी है। हादसा इतना भीषण था कि लोग चाहकर भी घायलों की मदद नहीं कर पा रहे थे।

सूचना पर पहुंचे भंडरा थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि एंबुलेंस से सभी को रांची रिम्स भेज दिया गया है। घायलों और मृतकों में से एक की पहचान नहीं हो सकी है। मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बाइक को लापरवाही से चला रहे थे। बाइक की स्पीड भी काफी तेज थी। साथ ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।