रांची: नूर नगर से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नूर नगर से पुलिस ने मोहम्मद राज खान (18) का शव बरामद किया है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वह खुद्दुस खान का पुत्र बताया जाता है।
रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मृतक मोहम्मद राज खान मस्जिद छोटा तालाब का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। मामले को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दो लोगों के नाम सामने आये हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।