Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार ने लोहरदगा को 35 रन से हराया, कुमार शानू ने 81 गेंदों में जड़ा शतक

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लोहरदगा के देवदीप रॉय बने मैन ऑफ द मैच

लातेहार : अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर-14 का चौथा मैच लातेहार व लोहरदगा के बीच जिला खेल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लातेहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लोहरदगा ने पूरी टीम को 34 ओवर में 193 रन पर समेट दिया। जिसमें कुमार शानू ने 100, अर्णव सिंह ने 31 व कृष्ण कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया। लोहरदगा की ओर से तन्मय व देवदीप ने तीन- तीन जबकि पवन शौर्य शर्मा ने दो विकेट लिए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लक्ष्य का पीछा करते हुए लोहरदगा की टीम 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। जिसमें देवदीप रॉय ने 104 गेंदों पर नाबाद 93 और तन्मय कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया। लातेहार की ओर से सतीश कुमार ने 3, अर्णव सिंह ने 2, आनंद, अनीश और शिवांश ने एक-एक विकेट लिया।

मैच के अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोज कांजीलाल थे जबकि स्कोरिंग सतीश मिश्रा ने की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लोहरदगा के देवदीप राय को भाजपा के ध्रुव कुमार पांडेय और राकेश कुमार दुबे ने दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, समिति सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, विजय सिंह, संतोष पाण्डेय, कामनुल खान, जितेंद्र कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, अश्विनी कुमार सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।