Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: सिविल सर्जन ने बालूमाथ के कई नर्सिंग होम व अस्पतालों का किया निरीक्षण, एक सील, दो को कागजात जमा करने का निर्देश

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को बालूमाथ में संचालित कई नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालूमाथ-पांकी मार्ग पर स्थित एमएस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के अनाधिकृत संचालन पर नाराजगी जतायी। निरीक्षण के दौरान इस अस्पताल में कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इसे देखते हुए एमएस अस्पताल को सील कर दिया गया।

Latehar Balumath Latest News
Latehar Balumath Latest News

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

निरीक्षण के दौरान ही बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित शिवम नर्सिंग होम और बरियातू में संचालित मां उग्रतारा नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी कई खामियां मिलीं। इसे देखते हुए दोनों नर्सिंग होम के संचालकों को सभी कागजात सिविल सर्जन के पास जमा करने का निर्देश दिया गया। जबकि कई दस्तावेज मौके पर ही कब्जे में ले लिए गये।

Latehar Balumath Latest News
Latehar Balumath Latest News

हालांकि, सिविल सर्जन के आने की सूचना एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित कई अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व हॉस्पिटल के संचालकों को मिल गयी थी। जिसके कारण कई नर्सिंग होम व हॉस्पिटल के संचालक सिविल सर्जन के आने से पहले ही बंद कर भाग गये। सिविल सर्जन द्वारा की गयी इस कार्रवाई से नर्सिंग होम व अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक नर्सिंग होम, अस्पताल व क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं, जहां कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर या प्रशिक्षित एएनएम व चिकित्सा कर्मी मौजूद नहीं हैं। आये दिन मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के साथ-साथ इलाज के नाम पर मरीजों के परिजनों से मोटी रकम वसूलने के मामले सामने आते रहे हैं, जो जांच का विषय है। लोगों का मानना है कि अगर इसकी गहरायी से जांच की जाये तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे।

Latehar Balumath Latest News