Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पूर्व विधायक हरे राम सिंह को अखिल भारतीय चेरो महासभा का अध्यक्ष व मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह को बनाया गया संयोजक सह संरक्षक

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू: दुद्धी (उत्तर प्रदेश) के पूर्व विधायक हरे राम सिंह को अखिल भारतीय चेरो आदिवासी महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को फुलवरिया स्थित मेलाटांड़ के तर्पण सह आदिवासी मिलन समारोह कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक सह संरक्षक मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह को चुना गया। जबकि प्रस्ताव पारित कर पूर्व एआइडी प्रमुख रामराज सिंह को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मेदिनी युवा मंच झारखंड कोर कमिटी सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने बताया कि हरे राम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को संयोजक एवं संरक्षक दोनों का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि दोनों पद माननीय को इसलिए सौपा गया है कि अपनी कार्य कुशलता के बल पर संगठन को आगे ले जाने में कारगर सिद्ध होगे।

हरेराम सिंह ने बताया कि जिस विश्वास के साथ चेरों आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

विधायक रामचंद्र ने बताया कि संयोजक और संरक्षक का पद मुझे दिया गया इसके लिए समाज के लोगों का मैं ऋणी हूं।

मौके पर भरदुल सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ. मीना सिंह, बीडीओ अरुण सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, उमेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, पूर्व सीओ युगेश्वर सिंह, हृदया सिंह, बासो देवी, अजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

Palamu Satbarwa Latest News