Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में डीलर के विरोध में कार्डधारियों ने किया प्रखंड कार्यालय पर हंगामा

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड के घुटुआ गांव के समूह संचालित पीडीएस डीलर द्वारा कम राशन देने, गाली-गलौज करने तथा प्रति धोती साड़ी के हिसाब से लाभुकों से अधिक पैसा वसूलने के विरोध में लाभुकों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप जमकर प्रदर्शन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लाभुकों ने एमओ अरविंद कुमार को लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की। राजाराम सिंह, ललन सिंह, उपमुखिया दिलीप भुईयां, सुचिता देवी, कबूतरी देवी, लीलावती, मनोज भुइयां, पिंकी देवी, चिंता, सहोदर भुइयां ने बताया कि ए- समूह के डीलर द्वारा जुलाई अगस्त तथा सितंबर माह के अंगूठा लगाने के बाद प्रत्येक लाभुकों को मात्र ढ़ाई किलो राशन दिया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर डीलर, बेटा और पुतोहू के द्वारा गाली गलौज किया जाता है। कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। यह कहकर दुकान से भगा दिया जाता है।

लाभुकों ने यह भी आरोप लगाया है कि धोती, साड़ी व लूंगी की कीमत 10 के जगह प्रति पीस 40 रुपये ली जाती है। हरे राम सिंह, सुरेंद्र रवि ने बताया कि सतबरवा प्रखंड मुख्यालय से घुटुआ गांव की दूरी लगभग 12 किमी है। गांव में अधिकतर अनुसूचित तथा अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। एक व्यक्ति के आने-जाने में 100 खर्च होता है, सारा काम छोड़कर आना पड़ता है। ऐसे में विभाग तथा सरकार से आरोपी डीलर पर कारवाई करने का आग्रह किया है।

इधर, आरोपी ए समूह की संचालिका साबो देवी की मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल का स्विच ऑफ रहने के कारण पक्ष कथन नहीं लिया जा सका।

एमओ अरविंद कुमार ने बताया कि घुटुआ गांव के ग्रामीणों ने डीलर द्वारा राशन कम देने, अभद्र व्यवहार करने और धोती साड़ी में पैसा ज्यादा लेने की शिकायत की है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Palamu Satbarwa Latest News