Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने की चेतावनी देने के आरोप में पांच कथित पत्रकार गिरफ्तार

पलामू : विश्रामपुर थाना में कथित पत्रकार यूट्यूबर को धौंस जमाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विश्रामपुर के डीएसपी सुरजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर शाम विश्रामपुर क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस क्रम में कई वाहन पकड़े गये। एक बाइक और कार में टक्कर भी हुई थी। गाड़ियों को जब्त कर थाना में रखा गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गाड़ियों को बिना फाइन और कागजात दिखाये छुड़ाने के लिए कुछ तथाकथित पत्रकार पहुंचे थे। पहले उन्होंने गाड़ियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया। जब उनसे संबंधित वाहन के कागजात दिलाने को कहा गया तो वे धौंस जमाने लगे। पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने की चेतावनी देने लगे। थाना परिसर में ही कैमरा चमका कर पुलिस की कथित कमियों को दिखाने की कोशिश की। ऐसे में उनसे संबंधित पत्रकारिता संस्थान का पहचान पत्र और ऑथराइज लेटर की मांग की गयी तो किसी ने प्रस्तुत नहीं किया। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विश्रामपुर के थाना प्रभारी शशिरंजन ने पत्रकारों को बताया कि कुछ तथाकथित पत्रकार बनकर युवक थाना पहुंचे थे और वाहन छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। साथ ही ओडी डयूटी में तैनात पुलिसकर्मी से उलझ रहे थे। उसी वक्त मैं मलखाना में प्रभार ले रहा था। सारे लोग मलखाना में पहुंच गये और वहां भी हंगामा करने लगे। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाला। ऐसे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Palamu Latest News Today