Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार अंतर जिला क्रिकेट लीग: रांची ने गुमला को 6 विकेट से हराया, यशराज सिंह बने मैन ऑफ द मैच

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

जेएससीए के मनोज कुमार सिंह ने दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

लातेहार : अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर-14 का पांचवां मैच रांची व गुमला के बीच जिला खेल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें गुमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, रांची ने 23वें ओवर में पूरी टीम को 62 रन पर समेट दिया। जिसमें मयंक राज ने 15 और करण प्रताप ने 12 रनों का योगदान दिया। रांची की ओर से यशराज सिंह ने 3 और शिवराज ने 2 विकेट लिए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची ने 10वें ओवर में 4 विकेट खोकर 65 रन बना लिये और मैच जीतकर ग्रुप विनर बन गयी। जिसमें ऋतुराज ने 28 व अभिषेक कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। गुमला की ओर से अनिकेत राज साहू ने दो विकेट लिए।

मैच के अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोज कांजीलाल थे जबकि स्कोरिंग सतीश मिश्रा ने की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के यशराज सिंह को जेएससीए टूर्नामेंट सब कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, समिति सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश दुबे, विजय सिंह, संतोष पाण्डेय, कमानुल खान, जितेंद्र कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, अश्विनी कुमार सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।