Breaking :
||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त
Saturday, December 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार के 4 लोक कलाकारों को मिला पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा अवार्ड

हरिओम प्रसाद/लातेहार

लातेहार : रांची में पद्मश्री मुकुंद नायक के हाथों लातेहार के 4 लोक कलाकारों को पद्म श्री डॉ. रामदयाल मुंडा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें रविकांत भगत को कुड़ुख गायन एवं संगीत निर्देशन, सुकुल उरांव को कुड़ुख गायन एवं संगीत निर्देशन, रिंकू उरांव को कुड़ुख सांस्कृतिक गीतों में अच्छे अभिनय के लिए जबकि जितेंद्र भगत को कुड़ुख गीतों और वीडियो में अच्छी कोरियोग्राफी के लिए सम्मान मिला।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बता दें कि रविकांत भगत 20 साल से लगातार कुड़ुख गायकी में कुड़ुख संस्कृति के गीत गा रहे हैं और इस कार्य के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिलते रहे हैं। वहीं सुकुल उरांव लगातार 10 साल से कुड़ुख संस्कृति में गायक और संगीत निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं। रिंकू उरांव व जितेंद्र भगत ने बताया कि वे भविष्य में भी कुड़ुख संस्कृति पर काम करते रहेंगे।