Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में कोहरे का कहर, मजदूरी के लिए घर से निकले पांच लोग सड़क हादसे में घायल, एक की मौत

गोपी कुमार सिंह/रुपेश कुमार अग्रवाल

लातेहार : ज़िले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तासू गांव से मजदूरी करने के लिए बिहार के डिहरी जा रहे पांच लोग सड़क दुर्घटना में लहूलुहान हो गये। जबकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल बुधवार को सभी लोग स्विफ़्ट वाहन बुक करके बिहार के डिहरी किसी इट-भट्टा में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबार मोड़ के पास घने कोहरे के कारण ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में वाहन चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक 5 वर्षीय बच्ची पाको कुमारी भी शामिल है।

घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान वाहन चालक हेरहंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 34 वर्षीय नागेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। बाकी अन्य लोगो का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ़्ट वाहन मृतक़ नागेंद्र यादव का ही था और वह खुद ही वाहन चला रहा था। इसी बीच मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास कोहरे के कारण स्विफ़्ट वाहन ट्रक से जा भिड़ी। घटना का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा उनके रौंगटे खड़े हो गए। चुकी वाहन में छह लोग खून से लहूलुहान पड़े हुए थे।

KIDZEE Ad

इधर घटना की सूचना के बाद विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, भाजपा नेता राकेश दुबे, आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी समेत कई अन्य लोग घायलों से मिलने अस्पताल पहुँचे और डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। इधर घटना के बाद से ट्रक चालक और उप चालक फरार है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

ये हुए घायल

घायलों में तासू गांव निवासी मजदूर धर्मेंद्र उरांव पिता केशव उरांव उम्र 32 वर्ष, परमेश्वर भुइयां पिता जतरू भुइयां उम्र 35 वर्ष, राजमुनी देवी पति परमेश्वर भुइयां उम्र 30 वर्ष, संतोष भुइयां पिता वीरन भुइयां उम्र 28 वर्ष व पाको कुमारी पिता परमेश्वर भुइयां उम्र 5 वर्ष का नाम शामिल हैं।