Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाकपा माओवादी के तीन महिला नक्सली समेत आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, मिसिर बेसरा के मारक दस्ते के हैं सदस्य

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के दस्ते के आठ सदस्यों ने बुधवार को आईजी कार्यालय में पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जयराम बोदरा, सरिता उर्फ मुंगली सरदार, सोमवारी कुमारी, मारतम अंगरिया, तुंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कुसनु सिरका और संजू पूर्ति शामिल हैं। मिसिर बेसरा उर्फ सागर पर एक करोड़ का इनाम घोषित है। सभी मिसिर बेसरा के मारक दस्ते के सदस्य हैं।

मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड सरकार की नयी दिशा आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सभी ने सरेंडर किया है। सबको इस नीति का लाभ दिया जायेगा।

इस दौरान आईजी अभियान एवी होमकर, रांची रेंज के जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे, पश्चिम सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर और सीआरपीएफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।