Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सुषमा बड़ाईक पर जानलेवा हमले के मामले में हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने सुषमा बड़ाईक पर जानलेवा हमले के मामले में हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को आरा से गिरफ्तार किया। सुषमा ने हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को मामले में आरोपी बनाया था। दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तड़ी मोहल्ला का रहने वाला है। रांची पुलिस की टीम ने टाउन थाने के सहयोग से पूर्व प्रवक्ता को आरा कोर्ट के पास से दबोच लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि गत 13 दिसंबर को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा को गोली मार दी गयी थी। अपराधियों ने सुषमा को तीन गोलियां मारी थीं। उसे दो गोलियां लगी थीं। मशहूर आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद सुषमा बड़ाइक सुर्खियों में आयी थी।

आईपीएस पीएस नटराजन के स्टिंग ऑपरेशन के बाद पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। मामला सामने आने के बाद आईपीएस नटराजन को साल 2012 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई साल 2005 में सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद की गयी थी।