Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: देर रात लौटने से नाराज मकान मालिक ने किरायेदार को मारी गोली

रांची : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने अपने ही किराएदार को गोली मार कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि मकान मालिक अपने किरायेदार से हर रात देर से लौटने पर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर रविवार देर रात किरायेदार और मकान मालिक के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद मकान मालिक ने किरायेदार को गोली मार दी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव खोखमा टोली में सेना के जवान राजेश तिवारी के मकान में किराये पर रहता है। किरायेदार बबलू हमेशा काम की वजह से देर से घर आता था। रविवार को भी वह देर से घर पहुंचा। मकान मालिक राजेश ने उससे कहा कि अगर वह देर से आएगा तो दरवाजा नहीं खोलेगा। रात को उठकर दरवाजा खोलना मुश्किल होता है।

इस पर किरायेदार ने उसे इसकी दूसरी चाबी देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपित मकान मालिक के जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से किरायेदार पर दो गोली चला दी। गोली किरायेदार के पैर में लगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पुलिस पूछताछ में मकान मालिक का कहना है कि किरायेदार बबलू को बार-बार मना किया जाता था। रात को शराब पीकर आता था। रविवार की रात भी वह शराब के नशे में धुत था और गाली-गलौज करने लगा। धमकी देने लगा। देर रात दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मना करने पर वह विवाद करने लगा।

थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।