Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मकर संक्रांति पर समाजसेवी मुरारी प्रसाद ने सैकड़ों ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल

लातेहार : मकर सक्रांति के मौके पर रविवार को समाजसेवी मुरारी प्रसाद ने नगर पंचायत क्षेत्र के धर्मपुर, चंदनडीह, गिंजनियाटांड़, मिशन हाता, डुरुआ समेत विभिन्न वार्डों में सैकड़ों गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर समाजसेवी ने कहा कि ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उदेश्य से नगर पंचायत क्षेत्र में कम्बल का वितरण किया जा रहा है। कम्बल वितरण का आयोजन नगर पंचायत के सभी वार्डों में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि वह लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। क्षेत्र की जनता को उनका हक दिलाना व वार्डों का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करूंगा।

इससे पूर्व समाजसेवी मुरारी प्रसाद ने ठंड से बचाव के लिए सभी वार्डों में अलाव की व्यवस्था की थी। जबकि चाणक्य नगरी में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि दी है।

मौके पर गोविन्द प्रसाद, आनंद कुमार, आशीष कुमार, जनार्दन प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, सीताराम पांडेय, राम प्यारे प्रसाद, अनिल सिंह, अक्षय कुमार समेत दर्जनाधिक जरूरत मंद ग्रामीण मौजूद थे।