मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू को NIA ने लिया रिमांड पर, कर रही पूछताछ
नक्सली कुलदीप गंझू
रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू से पूछताछ कर रही है। रांची की एनआईए ब्रांच ने कुलदीप को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एनआईए पिछले साल चार जनवरी को पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में पूर्व विधायक गुरचरण नायक पर हुए माओवादी हमले की जांच कर रही है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
कुलदीप गंझू रांची के बुढ़मू स्थित कनाडी गांव का रहने वाला है। उसने 22 दिसंबर 2022 को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने चाईबासा में सरेंडर किया था।
कुलदीप को कोल्हान-पोड़ाहाट के जंगलों की पूरी जानकारी है। वह लंबे समय से झारखंड-ओडिशा के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।
नक्सली कुलदीप गंझू