Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में ठंढ से अभी नहीं मिलेगी राहत, 21 जनवरी तक रहेगा कोहरा

झारखंड में ठंढ

रांची : झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। इस बीच राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में भी ठंड बढ़ गयी है। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। सुबह से दोपहर तक चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड में मामूली इजाफा हुआ है।

रांची मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मौसम सर्द रहेगा। इस दौरान कोहरा रहेगा और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जो आगामी 21 जनवरी तक रहेगा, जिसका प्रभाव प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अधिक रहेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रांची में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। राजधानी रांची में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में सुबह भी लोग अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। रांची में धूप नहीं दिख रही है।

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो और खूंटी जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार जिलों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा। सिमडेगा में उच्चतम अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में ठंढ