Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका में राजद कार्यकर्ताओं ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, कहा- सामाजिक न्याय के धरोहर थे जननायक

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उरांव की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के धरोहर थे। सामाजिक समरसता के लिए श्री ठाकुर ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने से ही समाज और देश का कल्याण हो सकता है।

मौके पर राजद नेता अनिल विश्वकर्मा, बली यादव, दामोदर यादव, जितेंद्र यादव, गुलाब यादव, बलराम यादव, बलराम यादव, कुलदीप यादव, राजेंद्र यादव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।