Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिले के लिए गौरव भरा पल…राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने डीसी को किया सम्मानित

लातेहार डीसी राज्यपाल सम्मानित

मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिले ने राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया

लातेहार : 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के अवसर पर आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भोर सिंह यादव को सम्मानित किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 अंतर्गत मतदाता सूची के सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण में लातेहार जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिलेवासियों के सहयोग से संभव हो पाया है। इस सम्मान के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रमुख उद्देश्य भारत के सभी नागरिक जो निर्वाचक सूची में पंजीकरण के योग्य हैं का निर्वाचक सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाना तथा निर्वाचन में उनकी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराना है। आप सभी जिलावासियों को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई।

मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य किये जाने की वजह से ही मतदाता सूची सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण कार्य में लातेहार जिले ने राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि मतदाता पुनर्निरीक्षण की चर्चा हो, अंतराक्षरी हो, मैराथन दौड़ हो या लगातार मतदाता केंद्रों का निरीक्षण, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना हो या अपने अधीनस्थ कर्मियों पदाधिकारियों को उत्साहित करना हो, हर कार्यों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से किया है।

लातेहार डीसी राज्यपाल सम्मानित