Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मनरेगा आयुक्त ने सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

रांची : राज्य के सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। अगर जरूरत पड़ती है तो इसे लिए एक मानक प्राक्कलन भी तैयार करें। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से अभिसरण की संभावनाओं पर चर्चा के लिए आहूत बैठक में निर्देश दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मनरेगा मद से श्रम घटक की राशि का प्रावधानानुसार उपयोग किया जाए। सरकार द्वारा राज्य में आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत 4,496 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित 89 मॉडल विद्यालयों में से 18 मॉडल विद्यालयों का चयन चहारदीवारी के निर्माण के लिए किया गया है।

राजेश्वरी बी ने जानकारी दी कि प्रारंभ में 18 मॉडल विद्यालयों में चहारदीवारी के निर्माण मनरेगा के साथ अभिसरण के माध्यम से किया जायेगा। मॉडल विद्यालयों के निर्माण के लिए मनरेगा मद से श्रम घटक की राशि दी जायेगी।

बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर अभिसरण के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के सापेक्ष मजदूरी एवं सामग्री मद की राशि, मनरेगा मद से श्रम घटक के लिए उपलब्ध करायी गई राशि तथा न्यूनतम मजदूरी दर से संबंधित एक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।

झारखंड सरकारी विद्यालय चहारदीवारी