Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: जेनेरिक दवा खरीद में 200 करोड़ का घोटाला, सरयू राय ने की CBI जांच की मांग

झारखंड जेनेरिक दवा घोटाला

रांची : जमशेदपुर विधायक सरयू ने आरोप लगाया है कि झारखंड में जेनेरिक दवाओं की खरीद में करीब 200 करोड़ का घोटाला हुआ है। गुरुवार को उन्होंने सीबीआई के आईजी से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और सीबीआई निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में जेनेरिक दवाओं की खरीद में 150 से 200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। यह घोटाला भारत सरकार की दवा निर्माता कंपनियों और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की सांठगांठ के कारण हुआ है। वर्ष 2020 में स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं की थोक खरीद के लिए खुली निविदा निकाली थी। विभाग ने न्यूनतम दर वाले आपूर्तिकर्ता को सूचित किया कि वे निर्धारित दरों पर दवाओं की आपूर्ति के लिए विभाग से अनुबंध कर अतिशीघ्र दवाओं की आपूर्ति करें।

इस बीच भारत सरकार की दवा बनाने वाली कंपनियों ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रभावित किया कि विभाग उनसे दवा खरीदे। मंत्री ने टेंडर से निर्धारित न्यूनतम दर पर दवा खरीदने के बजाय विभाग में ज्ञापन बनवाया कि भारत सरकार की पांच दवा निर्माता कंपनियों से निर्धारित दर पर दवा खरीदी जाये। इस ज्ञापन को मंत्रिपरिषद को भेजकर स्वीकृति ली और टेंडर रेट से तीन से चार गुना अधिक दर पर दवा खरीदी। इन कंपनियों को फायदा पहुंचाया, जिससे सरकारी खजाने को 150 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

विधायक सरयू राय ने सीबीआई निदेशक से मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार की मिलीभगत से भारत सरकार की दवा कंपनियों की संलिप्तता और सरकारी धन के गबन की भूमिका की जांच करायी जाये।

झारखंड जेनेरिक दवा घोटाला