Breaking :
||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब सात मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren Judicial Custody

रांची : बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 7 मार्च तक बढ़ा दी है।

कोर्ट में उनकी अगली पेशी 7 मार्च को होगी। गौरतलब है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर 13 दिनों तक पूछताछ की थी। वहीं भानू को 12 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

Hemant Soren Judicial Custody