Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित भंडारे में 10 हजार भक्तों ने किया माता का प्रसाद ग्रहण

Shri Vaishnav Durga Mandir Latehar

लातेहार : विधायक सह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है। गुरुवार को विधायक ने शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 31वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर नौ कन्या पूजन एवं भंडारा का उद्घाटन किया।

Vaishnav Durga Mandir Latehar
Vaishnav Durga Mandir Latehar

विधायक ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर न केवल लातेहार बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस मंदिर के प्रति उनकी पुरानी आस्था है। जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वे यहां आते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं। इस वार्षिक उत्सव को लोग एक त्यौहार की तरह मनाते हैं और हर साल इसका इंतजार करते हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूरी निष्ठा से इस कार्य में जुट जाते हैं और एक माह पहले से ही तैयारी कर लेते हैं। ये देखकर बहुत अच्छा लगता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

Vaishnav Durga Mandir Latehar
Vaishnav Durga Mandir Latehar

सबसे पहले विधायक ने मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मौके पर पंडित त्रिभुवन पांडे एवं राजेश्वर पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इसके बाद विधायक व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने नौ कन्याओं की पूजा की और उन्हें प्रसाद खिलाकर भंडारा की शुरुआत की। विधायक ने मंदिर परिसर में बैठकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, अमरेश प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार साहु, सुरेंद्र कुमार शौंडिक, आशीष कुमार बाग, विनोद कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, कार्यकारिणी प्रमुख ओम प्रकाश प्रसाद, राजीव कुमार साहू, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, उज्जवल कुमार छोटू, विजय कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, दीपक कुमार विश्वकर्मा, आकाश जायसवाल, संजय कुमार गुड्डू, अशोक कुमार दास, दिनेश कुमार महलका, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, सुनील प्रसाद, अंगद कुमार, पारितोष ठाकुर समेंत कई लोग मौजूद थे।

मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर एवं सह सचिव रंजीत कुमार एवं रवींद्र प्रजापति ने बताया कि 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भंडारा में लातेहार सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 10 हजार लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर माता का प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए आम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि कोई भी बड़ा आयोजन सामूहिक सहयोग से ही सफल होता है। इस आयोजन में लोग बड़े पैमाने पर भंडारा सामग्री के माध्यम से आर्थिक योगदान करते हैं।

Vaishnav Durga Mandir Latehar