Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची मेन रोड में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो मासूम बच्चों की हालत नाजुक

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने देर रात कार और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। इस टक्कर में स्कूटी सवार मो शमसाद व कार सवार कुमार शिवांश की मौत हो गयी। जबकि घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में आठ वर्षीय मोहम्मद जैद और दस वर्षीय ज़िकरा परवीन शामिल हैं। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का रिम्स में इलाज चल रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार, शमशाद अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने बेटे जैद और बेटी ज़िकरा के साथ स्कूटी से लौट रहा था। इसी बीच अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक दुकान में जा घुसी। इससे कार चालक कुमार शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ऑर्किड अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी भी मौत हो गयी। शिवांश होर्डिंग्स और बैनर बनाने वाली ओमेड कंपनी के मालिक दिनेश कुमार का बेटा था।

लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शिवांश कार में बुरी तरह फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद उसे कार से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद परिजन उसे आर्किड अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।