Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: किड्जी प्री स्कूल में होली की धूम, देखें तस्वीरें

Kidzee Latehar

लातेहार : जिलामुख्यालय के गायत्री नगर स्थित किड्जी प्री स्कूल में शनिवार को होलिकोत्सव मनाने के बाद होली की छुट्टी घोषित कर दी गयी। छुट्टी से पूर्व बच्चों ने एक दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर उपस्थित किडजी सेंटर हेड नवीन कुमार मिश्रा ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस पर्व पर सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। होली का त्योहार आपसी भेदभाव को खत्म करने के साथ ही शांति का संदेश देता है।

मौके पर शिक्षिकाओं ने होलिका दहन और होली के इतिहास और महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों को रासायनिक रंगों से होली नहीं खेलने की हिदायत दी और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षिका अलका शर्मा, निहारिका सिंह, निधि कुमारी, रानी कुमारी, अटेंडेंट सुचिता कुमारी, सुमिता कुमारी, आरती कुमारी, गार्ड रोजलिन कुजूर, मेड सबिता, ट्रांसपोर्ट मैनेजर धीरेन्द कुमार सिंह समेंत कई अभिभावक उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/kidzeelatehar

Kidzee Latehar