Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

सावधान! अब लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में विजिलेंस टीम करेगी बकाया राजस्व की वसूली व आवश्यक कार्रवाई

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

लातेहार : अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत शेखर कुमार ने विभिन्न वार्डों में होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, वाटर टैक्स, अवैध भवन निर्माण, दुकान के बकाए किराये की जांच व आवश्यक कार्रवाई के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विजिलेंस टीम का गठन किया है।

विजिलेंस टीम

गठित विजिलेंस टीम में लातेहार नगर पंचायत के प्रोबेशनरी कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, कनीय अभियंता संदीप कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता संजीव कुमार, कर संग्रहकर्ता राजू प्रसाद, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर, टीम लीडर/स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के दो सदस्य व च्वाइस इंडिया के एक सदस्य को शामिल किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नगर पंचायत के सभी वार्डों में करेगी जांच

अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत शेखर कुमार ने बताया कि गठित विजिलेंस टीम को आदेश दिया गया है कि नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में वित्तीय वर्ष की समाप्ति एवं उपरोक्त सभी मदों में बकाया राजस्व की राशि को ध्यान में रखते हुए लगातार जांच की जाये। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं इस कार्यवाही की प्रतिदिन सूचना देने के निर्देश दिये गये हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

लातेहार नगर पंचायत विजिलेंस टीम