Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी व सरहुल पूजा मनाने का लिया संकल्प

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

सभी अखाड़े के लाइसेंस धारियों को किया गया सतर्क

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में बीडीओ बीरेंद्र किंडो की अध्यक्षता में श्रीराम नवमी पूजा और सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पूजा और सरहुल पूजा आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया गया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी दिलू लोहरा ने कहा कि श्रीरामनवमी और सरहुल पर्व आपसी भाईचारे से मनायें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उन्होंने कहा कि डीजे अपर भड़काऊ भाषण आदि बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी।उ न्होंने कहा कि किसी प्रकार से धार्मिक भावना को आहत करने वाला गाना, भाषण आदि बजाने पर पूजा समिति जिम्मेवार होगी।

मौके पर बीडीओ बीरेंद्र किंडो ने सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर सरहुल गीत प्रस्तुत किया।

मौके पर प्रमुख प्रतिमा देवी, बीडीओ बीरेंद्र किंडो, थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, बृंद बिहारी यादव, भरत प्रसाद, जिप सदस्य बलवंत सिंह, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, बली यादव, उमेश यादव, जितेंद्र यादव, सकलदीप यादव, भजेंद्र उरांव, विजय प्रसाद,कयूम अंसारी, मोहनबी ठाकुर, मुखिया मायारानी देवी, अख्तर अंसारी, उमेश यादव, हैदर अली समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Latehar Manika News Today