Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत, दो घायल, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर कुसुमटोली के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतकों की पहचान हेचकल तिर्की (20) और छोटू गंझू (22) के रूप में हुई है। जबकि अमित गंझू और सहदेव गंझू गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सरहुल पर्व मनाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुसुमटोली के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जब घर से बाहर निकले तो देखा कि युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हेचकल तिर्की और छोटू गंझू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की लापरवाही से उसकी जान चली गयी। बाइक सवार चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।

Latehar Chandwaa Bike Accident