Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: दामाद के प्यार में पागल सास ने कर दी पति की हत्या

गढ़वा : जिले के नगर उटारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके में मुस्लिम अंसारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि सास अपने दामाद के प्यार में इस कदर पागल हो गयी कि उसने अपने ही पति की हत्या कर दी। उसने बताया कि नाजिर अंसारी और मुस्लिम बेंगलुरु में साथ काम करते थे। नाजिर अक्सर मुस्लिम के घर आया जाया करता था। इस दौरान नाजिर और मुस्लिम की पत्नी जुलेखा के बीच प्रेम संबंध हो गया। जब मुस्लिम को इस बात का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को रोक लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नाजिर को लेकर पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। जुलेखा ने मुस्लिम को समझाया कि अगर तुम्हें शक है तो अपनी बेटी की शादी उससे कर दो। अपने अवैध संबंध को छुपाने के लिए जुलेखा ने अपनी बेटी की शादी नाजिर से कर दी। इसके बाद भी दोनों के बीच रिश्ता बरकरार रहा। आखिरकार दोनों ने मिलकर मुस्लिम को मार डाला। हत्या के बाद 25 मार्च की रात उसके शव को खेत में फेंक दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गयी है।

Garhwa News Today