Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू की जन आक्रोश रैली, कहा- बिचौलियों को पैसा दिये बिना नहीं होता है काम

लातेहार : गुरुवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली बाजारटांड़ होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची और रैली धरना में बदल गयी। रैली का मुख्य एजेंडा अंचलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता का आक्रोश था।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि अंचलों में बिना दलाली के कोई भी कार्य नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही बिचौलियों की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि बिना बिचौलियों को पैसा दिये कोई भी रैयत अंचल में अपना काम नहीं करवा सकता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर जिला प्रवक्ता नितेश पाण्डेय ने कहा कि इस निकम्मी सरकार ने जल, जंगल और जमीन बचाने के नाम पर झारखण्ड की भोली जनता को धोखा देकर सरकार बनायी है। इस सरकार में अंचल अधिकारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे रजिस्टर टू जैसे दस्तावेजों से सीधे छेड़छाड़ कर रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष सरवन पासवान ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले चुनाव में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का रहेगा। साथ ही क्षेत्र में हो रही गड़बड़ी का भी पर्दाफाश करेंगे।

सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बात रखी और अंत में उपायुक्त के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर सद्दाम अंसारी, बिट्टू दास, राहुल दुबे, सोनू कुमार, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, नीमा देवी, अमर उरांव, राजा दुबे, रूपेश उरांव, लक्ष्मण प्रसाद, शंकर उरांव, उमेश ठाकुर, ताज मोहमद, अजीत लोहरा, अमित तुरी, पंकज जयसवाल, मुन्ना उरांव, पन्ना देवी, सुशील उरांव, सुनील उरांव, प्रतिभा देवी, संगीता देवी, सबिता देवी, रीमा देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लातेहार आजसू जन आक्रोश रैली