Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

अब हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर भी रुकेगी रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस

पलामू : सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को बताया कि रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का 10 मई के बाद हैदरनगर और उंटारी रोड़ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज प्रारंभ होगा। यह सूचना आज रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक विकास जैन ने दी है। सांसद ने बताया कि नोटिफेकेशन जारी होने के बाद दोनों स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेनों का स्टॉपेज प्रारंभ किया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग लगातार हैदरनगर एवं उंटारी रोड़ प्रखंड की जनता द्वारा की जा रही थी। इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए लोकसभा में भी मामले को उठाया गया था। सांसद ने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर अनुरोध किया था और पत्राचार भी किया था। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस