Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका पुलिस के हस्तक्षेप से हुई प्रेमी युगल की शादी, लोगों ने दिया आशीर्वाद

लातेहार : प्रेमी युगल की शादी शनिवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय थाने के समीप शिव मंदिर परिसर में पुलिस के हस्तक्षेप से संपन्न हुई। प्रेमी बसु सिंह घोरी बकोइया पलामू का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका ममता कुमारी मनिका थाना क्षेत्र के सेवन गांव की रहने वाली है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

प्रेमिका ममता ने बताया कि हम दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़के पक्ष के शादी को लेकर आना कानी कर रहे थे। इसके बाद ममता ने मनिका थाने में लिखित आवेदन देकर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को बुलाया। बाद में दोनों पक्ष आपसी सहमति के बाद शादी के लिए तैयार हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गयी। मौके पर मंदिर में ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। मौके पर दोनों पक्षों के परिजनों सहित आसपास के लोगों ने शादी के बाद अक्षत फूल बरसाकर आशीर्वाद दिया। बता दें कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर चेन्नई भाग गया था। पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी चेन्नई से वापस आ गया। मौके पर मंटू प्रसाद, रीगा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Latehar Manika News Today