Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: बोलेरो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में बाल-बाल बचे लोग

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बोलेरो और स्कॉर्पियो के आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो मेदनीनगर से टाटा जा रही थी। वही विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। डिग्री कॉलेज मोड़ पर दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि वाहन पर बैठे सभी लोग सही सलामत बच गए। बताते चलें कि इसी मोड़ पर 9 सितंबर को एक की मौत और दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर लगाने से दुर्घटना रुकेगी।