Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने राजेश ठाकुर को हटाकर आदिवासी नेता को की प्रदेश अध्यक्ष बनांने की मांग

रांची : कांग्रेस से निष्कासित नेता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता ने सामूहिक रूप से रविवार को राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गणेश परिक्रमा करने वाले नेताओं को बोर्ड निगम में जगह देने की तैयारी है जबकि संगठन को सींचने वाले नेता निष्कासन का दंश झेल रहे हैं।

तीनों नेताओं ने पार्टी के आलाकमान से मांग की कि राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये, जिनकी अगुवाई में 2024 के चुनाव में पार्टी बेहतर कर सके। नेताओं कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का ढर्रा पुराना रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एआईसीसी की बैठक में जाने से पहले इस्तीफा दिया था। इसके बाद ही वो एआईसीसी की बैठक में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। फिर भी वह प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कमेटी ने एआईसीसी के गठन से पूर्व चार नेताओं को निलंबित कर दिया। हमें विश्वास था कि एआईसीसी में जगह मिलती लेकिन प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने व्यक्तिगत रूप से चिन्हित कर निलंबित किया।

लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बोर्ड निगम का गठन होना है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह दिया जायेगा। इससे पहले भी 20 सूत्री और 15 सूत्री का गठन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी गठन हुआ और इन तमाम चीजों में विवाद हुए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और विधायक दल की नेता की ओर से घोर लापरवाही किया गया। एक बार फिर चर्चा है कि बोर्ड निगम का गठन होगा।