Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मालिक ने नौकरानी से किया गलत काम, हो गयी गर्भवती, दो बच्चों का पिता है आरोपी

पलामू : दो बच्चों के पिता (मालिक) ने अपनी नौकरानी को झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। इससे युवती गर्भवती हो गयी है। उसके पेट में सात माह का बच्चा पल रहा है। शनिवार को एमआरएमसीएच में बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही पलामू व्यवहार न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला जिले के नीलांबर-पीताम्बरपुर-लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया पंचायत का है।

बताया जाता है कि रोशन कुमार सिंह के यहां 20 वर्षीय युवती नौकरानी का काम करती थी। रोशन दो बच्चों का पिता है और रांची में रहता है और काम करता है। युवती का आरोप है कि रोशन कुमार सिंह ने घर में काम करने के दौरान झांसे में लिया और कई बार अवैध संबंध बनाये। फरवरी 2022 में उसके घर काम करने गयी थी। जुलाई-अगस्त से वह उसके साथ संबंध बनाने लगा। अक्टूबर में वह गर्भवती हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में कराया गया है। रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। लेस्लीगंज सीएचसी में प्राथमिक जांच में पीड़िता सात माह की गर्भवती निकली है। साथ ही कोर्ट में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar