Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: महुआडांड़ में ऑटो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

लातेहार : जिले के महुआंडा़ड थाना क्षेत्र के चंपा मार्ग पर मेराम घाटी में ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

मृतका की पहचान गुरगुटोली निवासी खदीजा बीबी (55) पति स्व नेयाजुल खान के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान मृत महिला का पुत्र मो हसीब खान, बराती देवी, जॉन तिर्की, रोमिस लकड़ा, सुशीला देवी, फ्रांसिस्का केरकेट्टा, माधुरी कुमारी, चालक मो हसीद, रेशमा कुमारी व इग्नेशिया लकड़ा के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल इग्नेशिया लकड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका खदीजा बीबी और उसका पुत्र छत्तीसगढ़ के करौंधा बाजार कर स्वयं की ऑटो से महुआडांड़ लौट रहें थे। इसी बीच चंपा गांव से अन्य लोग भी महुआडांड बाजार आने के लिए ऑटो पर सवार हुए। इस दौरान मेराम घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी।