Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग में रथयात्रा के दौरान आफत बनकर गिरी बिजली, दो श्रद्धालुओं की मौत, भगदड़ में दर्जनभर घायल

हजारीबाग : जिले के सिलवास पहाड़ इलाके में मंगलवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रथयात्रा के दौरान वज्रपात से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से एक की पहचान मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी के पोते सुधांशु उर्फ धोनी के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी हजारीबाग के सिलवास पहाड़ी पर रथ मेले का आयोजन किया जा रहा था। रथ मेले में ग्रामीणों के अलावा शहर से भी काफी संख्या में लोग जुटे थे। दोपहर में अचानक बारिश हुई। इस बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन वज्रपात ने मेले के जश्न को मातम में बदल दिया। बारिश के दौरान अचानक हुई वज्रपात से भगदड़ मच गयी। इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गये। जिसमें दो घायलों की मौत हो गयी। हजारीबाग सदर के अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने अब तक आठ लोगों के घायल होने और दो लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि की है।

सभी घायलों को आनन-फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।