Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पहली घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम अंतर्गत दोकनाही टोला में हुई जहां दोकनाही टोला निवासी दिलीप उरांव की पत्नी राजो देवी की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला कुछ कार्य कर घर लौट रही थी इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह पेड़ के नीचे गिर पड़ी। जिसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जबकि दूसरी घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातु ग्राम में हुई जहां शगुन गंझू की पत्नी बसंती देवी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने किया। लेकिन उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

घायल महिला अपने घर के बाहर डोरी की फसल को सुखा रही थी, इसी दौरान जोरदार बारिश के साथ वज्रपात हुई जिसकी चपेट में वह आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।