Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आजसू पार्टी ने मनाया स्थापना सह संकल्प दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

लातेहार : आज 22 जून को आजसू पार्टी लातेहार जिला कमेटी ने स्थापना दिवस सह संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड अलग राज्य लिया था उसी प्रकार झारखंड के विकास के लिए हमें सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। इसके लिए आजसू कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

22 जून 1986 आज ही के दिन आजसू पार्टी का गठन किया गया था झारखंड का स्थापना काल से ही जनता ने जो सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है। भय, भूख, झूठ, फरेब की सत्ता में आई सरकार भ्रष्टाचार लूट को निरंतर घोटाले का श्रृंखला बनाई हुई। आजसू पार्टी सरकार के नाकामी को बराबर पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अगर कोई सबसे ज्यादा इस राज्य को बनाने मैं शहादत और कुर्बानियां आजसू ने दी है। आज तक झारखंड को अलग राज्य बनाने में सहायक उन आंदोलनकारियों को सरकार चिन्हित करने का काम नहीं किया।

संकल्प दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी लातेहार जिला के सभी नेता कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों झारखंड राज्य की मर्यादा एवं जनमानस की सुरक्षा के संकल्प के साथ वैचारिक मूल्य को बचाने तथा पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडे, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता नितेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष सरवन पासवान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुंदन जायसवाल, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, प्रमोद यादव, विकास साहू, नितेश कुमार, विवेक दास, संजय तिवारी, प्रीतम गुप्ता, कुलदीप तिर्की, राजेश ठाकुर, नंदकिशोर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।