Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: डाल्टनगंज में फायरिंग का एक आरोपी रांची से गिरफ्तार, दूसरा फरार

पलामू : मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) शहर थाना क्षेत्र के बेलावाटिकर गुरुद्वारा के पास बुधवार की रात फायरिंग करने के आरोपी सूरज कुमार चन्द्रवंशी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है।

रांची की चुटिया थाना पुलिस ने सूरज की मौजूदगी की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद यहां से एक टीम भेजकर सूरज को शुक्रवार को मेदिनीनगर लाया गया। उससे फायरिंग के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। दूसरा आरोपी रोशन कुमार फरार है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने सूरज को रांची से गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले आने और अपने बचाव में अपहरण की बात बताने व गोली मारने से इनकार करने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूरज के बयान के अनुसार अनुसंधान किया जा रहा है। स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सूरज ने अपने बचाव में कई जानकारी पुलिस को दी है।

सूरज ने यह भी बताया है कि रांची स्टेशन से निकलने के बाद उसका अपहरण कर लिया गया था। वह खुद के बचाव में गाड़ी के अंदर मौजूद युवकों से भिड़ गया और वाहन रुकने के बाद निकल कर फरार हो गया। सूरज ने चुटिया थाना पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने सूरज को थाना क्षेत्र से बरामद किया और अपने साथ ले गयी।

पुलिस ने अपहरण के मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर के लिए आवेदन भी लिया और इसकी जानकारी मेदिनीनगर पुलिस को दी। सूरज के अनुसार चुटिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले की जांच के लिए संबंधित इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था, जिसमें अपहरण की पुष्टि हो रही थी।