Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने के मामले में दो गिरफ्तार, जेल

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डीही-मुरुप गांव के पास तुबेद कोल माइंस से कोयला परिवहन कर रहे हाईवा चालक के साथ मारपीट करने, गाड़ी का शीशा तोड़ने और पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र प्रसाद पिता स्व. शंकर साव व उदय प्रसाद पिता सुखदेव साव (मुरुप, लातेहार) शामिल हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गत आठ जून की रात गिरफ्तार आरोपियों ने तुबेद कोल माइंस से कोयला खनिज परिवहन कर रहे हाईवा चालक के साथ मारपीट की थी और जांच करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दुर्व्यवहार करते हुए हथियार लूटने का प्रयास किया गया था। इस मामले में लातेहार थाना में कांड संख्या 122/23 दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आज दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाये जाने के बाद दो अन्य आरोपियों ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में विपीन प्रसाद एवं अभिषेक प्रसाद पिता स्व. शंकर साहू शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छह नामजद आरोपियों के अलावे 10 से 12 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि मोहम्मद शाहरुख, गौरव सिंह, देवानंद कुमार, राज रोशन सिन्हा, दिवाकर धोबी समेत महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल थे।