Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: नहाने के दौरान डैम में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

पलामू: जिले में नहाने के दौरान डैम में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी। घटना पलामू जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह हाई स्कूल की है। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है।

मृतकों की पहचान 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले पीयूष कुमार और शिवम कुमार के रूप में की गयी। पीयूष सकलदीपा गांव निवासी विजय सिंह का बेटा था, जबकि शिवम मधुबना गांव निवासी रवींद्र सिंह का बेटा था। छात्रों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि ये दोनों स्कूल के अन्य बच्चों के साथ डैम में नहाने गये थे। दोनों बच्चे कक्षा 7 के छात्र थे। छात्रों की मौत से आक्रोशित ग्रामीण परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ स्कूल गये थे। वहां से दोस्तों के साथ नहाने के लिए स्कूल से 2 किमी दूर पहाड़ से सटे डैम पर चले गये। जहां नहाते समय डूबने से दोनों की मौत हो गयी। साथ गये अन्य साथियों ने गांव आकर घटना की जानकारी दी।