Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: डायन-बिसाही के आरोप में हुई थी वृद्ध दंपत्ति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में 17 जुलाई को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया। वृद्ध दंपत्ति की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल सिंह, चंदन सिंह, निरंजन सिंह तीनों अमडीहा के रहने वाले हैं, जबकि सुरेश सिंह बारीचट्टान गांव का रहने वाला है। डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गयी थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी कैलाश करमाली और एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी गोपाल सिंह और उनके बेटे निरंजन सिंह और चंदन सिंह के घर में लगातार कोई न कोई बीमार पड़ रहा था। कुछ दिन पहले निरंजन सिंह की पत्नी का गर्भपात भी हो गया था।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: डायन-बिसाही के आरोप में फिर एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से हत्या

इसी बात को लेकर निरंजन सिंह अपनी पत्नी के साथ बारीचट्टान गांव निवासी ओझा सुरेश सिंह के पास गये। ओझा ने तंत्र-मंत्र के जरिये बताया कि गांव का कृत सिंह और उसकी पत्नी जादू-टोना कर पूरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। ओझा ने बताया कि जब तक दोनों रहेंगे, परिवार को परेशान करते रहेंगे। इसके बाद निरंजन सिंह घर आया और अपने पिता गोपाल सिंह व भाई चंदन सिंह के साथ मिलकर वृद्ध दंपती की हत्या की योजना बनायी। 17 जुलाई की रात निरंजन सिंह, उसका साला उमेश सिंह और एक अन्य रिश्तेदार जगरनाथ सिंह कुल्हाड़ी लेकर वृद्ध दंपत्ति के घर गये और दोनों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या और हत्या की योजना बनाने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार समेत कई जवान मौजूद थे।

Latehar Crime News Today