Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में शादीशुदा महिला का कराया धर्म परिवर्तन फिर कर ली शादी, पति ने प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

पलामू : जिले के तरहसी प्रखंड के गुरहा पंचायत क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। साथ ही उसकी फिर से शादी भी करा दी गयी है। महिला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है।

मामले में तब खुलासा हुआ जब पंचायत सचिव और गुरहा के मुखिया के संयुक्त हस्ताक्षर से महिला के परिजनों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस पांच जुलाई को जारी किया गया, जबकि 25 जुलाई को डाक के माध्यम से पत्र महिला के परिजनों को मिला। पत्र मिलते ही परिजन तरहसी पहुंचे। परिजनों ने पहले मामले की जानकारी प्रशासन को दी। बाद में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता को भी जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विधायक ने मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर महिला की घर वापसी के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। ऐसा नहीं करने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

परिजनों के अनुसार 18 जून को महिला बीएड की परीक्षा देने के लिए घर से भिलाई गयी थी। इसी बीच वह गायब हो गयी और 22 जून से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

परिजनों का आरोप है कि गुरहा के रहने वाले साजिद हुसैन ने महिला का पहले अपहरण किया फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी भी कर ली है। साजिद छत्तीसगढ़ में मैकेनिक का काम करता था। इसी क्रम में उसने इस घटना को अंजाम दिया। महिला के पति ने कहा कि उसके और उसकी पत्नी के बीच तलाक नहीं हुआ है। बावजूद शादीशुदा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर लेना कहां तक जायज है। पति ने प्रशासन से मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

मामले में तरहसी-पांकी के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जायेगी। धर्म परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में प्रशासन महिला को ढूंढ कर उसके पिता को नहीं सौंपता है तो प्रखंड अंचल कार्यालय और थाना का घेराव किया जायेगा।