Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया होंगे सम्मानित

झारखंड में मुखिया होंगे सम्मानित

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस पर किया जायेगा सम्मानित

रांची : आगामी 09 दिसंबर को झारखंड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी आज खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने आयोग कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए जिलों के मुखिया के चयन के लिए मापदंड तय किये जायेंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से आच्छादित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं बेहतर मॉनिटरिंग में मुखिया की अहम भूमिका है। प्रदेश के सभी मुखिया को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के मुखिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया के चयन के लिए कुल 08 मापदंड तय किये गये। इन मापदंडों के आधार पर जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले मुखिया का चयन किया जाना है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 की अवधि में मुखियाओं द्वारा किये गये कार्यों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति तीन उत्कृष्ट मुखिया का चयन करेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुखिया को सम्मानित करने के लिए निर्धारित मापदंड के आधार पर अंक देने के लिए सभी जिलों में एक चयन समिति का गठन किया जायेगा। चयन समिति के अध्यक्ष अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। जबकि जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला लोक सूचना पदाधिकारी, इनके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित योजनाओं में काम करने वाले दो प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें संबंधित जिले के उपायुक्त द्वारा नामित किया जायेगा, सदस्य होंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों को चयन प्रक्रिया पूरी कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक के मुखिया की सूची 15 नवंबर 2023 तक आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में खाद्य आयोग आयोग की सदस्या शबनम परवीन, सदस्य सचिव संजय कुमार, आयोग के पूर्व सदस्य उपेन्द्र नारायण उराँव, रामकरन रंजन, सर्वोच्च न्यायालय के आयुक्त के पूर्व राज्य सलाहकार बलराम, पूर्व कुलपति, विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग रमेश शरण सहित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

झारखंड में मुखिया होंगे सम्मानित